लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वैश्विक मंच पर हिमाचली उत्पादों को पहचान दिला रहे पीएम मोदी

PRIYANKA THAKUR | 18 नवंबर 2022 at 2:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

इजरायल हो या फिर अमेरिका हर जगह पहुंचाए उत्पाद

HNN / शिमला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचली उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान दिला रहे हैं। अमेरिका हो या इजरायल हर जगह उन्होंने हिमाचली उत्पाद पहुंचाने का काम किया है। वह ब्रांड अंबेसडर बनकर हिमाचली कला व उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं। मोदी की इस पहल से दुनिया का ध्यान देवभूमि की कला व उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहा है। उत्पादों को नया बाजार मिलने के साथ पर्यटन को भी पंख लगने की उम्मीद बंधी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं, और खुद को यहां का बेटा बताते हैं। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को कांगड़ा मिनिएचर पेंटिंग और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को करनाल (पारंपरिक वाद्ययंत्र) की जोड़ी भेंट कर हिमाचल का बेटा होने का फर्ज निभाया। मोदी अपने साथ चंबा का रुमाल, किन्नौरी व कुल्लू शाल, रणसिंघा व हिमाचली मुखौटे लेकर गए थे।

शाल व चंबा रुमाल भी सम्मेलन में उन्होंने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भेंट किए हैं। इससे पहले जब मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे तो तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप को हिमाचली शहद और कांगड़ा चाय भेंट की थी। इजरायल दौरे के दौरान उन्होंने हिमाचली टोपी पहनी थी। टोपी देश व दुनिया में चर्चा का विषय बनी थी। इतना ही नही काशी विश्वनाथ के पुजारियों, सेवादारों और सुरक्षा कर्मियों को पहले लकड़ी के खड़ाऊं पहनने को दिए जाते थे। खड़ाऊं पहनकर आठ घंटे ड्यूटी करना पहाड़ जैसी चुनौती थी। मोदी मंडी जिले के दौरे पर आए तो यहां उन्होंने भांग के रेशे से बनी पूलें देखी थी।

इन्हें पहनकर देव स्थल के अंदर व रसोईघर में जाने में कोई पाबंदी नहीं होती है। उन्होंने 500 जोड़ी पूलें बाबा के पुजारियों, सेवादारों व सुरक्षाकर्मियों को भेंट की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चंबा जिले के चुराह के एक दंपती ने चोला भेंट किया था। मोदी पिछले दिनों उसे पहनकर केदारनाथ के दर्शन करने गए थे। चोला देश व दुनिया में एकाएक चर्चा का विषय बन गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]