Loading...

वोट चोर गद्दी छोड़ : जिला सिरमौर कांग्रेस ने छेड़ा राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Oct 2025 • 1 Min Read

नाहन:

जिला सिरमौर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ “वोट चोर गद्दी छोड़” राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। नाहन विधायक और अभियान के जिला संयोजक अजय सोलंकी ने कहा कि यह आंदोलन देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए निर्णायक पहल है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस लड़ाई में अब पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

इलेक्शन कमीशन की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
विधायक अजय सोलंकी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग (ECI) केंद्र सरकार का “पिठ्ठू” बनकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रणाली में लंबे समय से गड़बड़ियों और वोट हेराफेरी की शिकायतें मिल रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं। सोलंकी ने मांग की कि इलेक्शन कमीशन अपना डेटा सार्वजनिक करे ताकि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का भरोसा कायम रह सके।

जिला स्तर पर हस्ताक्षर अभियान शुरू, 11 अक्तूबर तक पूरा होगा लक्ष्य
कांग्रेस के इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सिरमौर जिले की पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया गया है। विधायक सोलंकी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2000 हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे 11 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। अभियान की निगरानी कार्यकारी जिला अध्यक्ष आनंद परमार करेंगे और इसके लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूपेंद्र ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन सीताराम शर्मा, नेता अवनीत लांबा, मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी सहित पाँचों मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रखेगी।