Loading...

व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, अस्पताल में मौत

SAPNA THAKUR • 29 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

पुलिस थाना धनोटू के तहत आने वाले तरोट गांव में व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहाँ उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रेम सिंह निवासी गांव तरोट तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार प्रेम सिंह ने घर में ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने से अचानक ही व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजन व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज नेरचौक लेकर पहुंचे जहां पर उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है।