व्यक्ति ने टोल प्लाजा कर्मचारियों पर पत्थर मारने का लगाया आरोप, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में स्वारघाट पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक व्यक्ति ने गरामौड़ा स्थित टोल प्लाजा कर्मचारियों पर गाड़ी पर पत्थर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में हेमराज पुत्र स्व. पोडो राम निवासी काहली तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने बताया कि सोमवार को वह गरामौड़ा स्थित टोल प्लाजा, जो पंजाब में पड़ता है, वहां पर टोल कटवाकर बिलासपुर की ओर आ रहा था।
उन्होंने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा से 100 मीटर दूर पहुंचने पर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने उसकी गाड़ी के ऊपर पथराव किया। इससे गाड़ी के सारे शीशे तोड़ दिए और गाड़ी को भारी नुकसान हुआ है और उनके सिर पर भी चोटें आई हैं। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।