Loading...

व्यक्ति ने दो लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

By Ankita Published: 12 Mar 2024, 2:58 PM | Updated: 15 Mar 2026, 5:06 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक व्यक्ति ने दो व्यक्तियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता प्रेम स्वरूप पुत्र गंगा राम निवासी बरोहा झंडूता ने कहा कि रविवार रात्रि साड़े नौ बजे के करीब उन्हें बसीर खान ने घर के पास स्थित सड़क पर बुलाया। जहां पर सड़क का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा बसीर खान को काम दिया गया है।

जैसे ही सड़क पर पहुंचा तो गाड़ी में बैठे बसीर खान व उसके बेटे ने सड़क पर रोककर मारपीट व गाली-गलौज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।