Loading...

व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

SAPNA THAKUR • 3 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के तहत करसोग में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 47 वर्षीय चुन्नी लाल पुत्र बसंत लाल निवास गांव चरखड़ी का शव कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ मिला है। देर तक व्यक्ति ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो इसकी सूचना थाना करसोग को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो सबके होश उड़ गए। कमरे में व्यक्ति पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि चुन्नी लाल डीएसओ ऑफिस करसोग में चपरासी के पद पर कार्यरत था और अपने बेटे के साथ फॉरेस्ट कॉलोनी में रह रहा था।

थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।