Loading...

व्यक्ति ने पुल से लगाई छंलाग, खड्ड की जगह नींव पर गिरने से दर्दनाक मौत

PRIYANKA THAKUR • 26 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर के घुमारवीं में एक व्यक्ति ने पुल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक व्यक्ति की पहचान यूपी के बदायूं कंदरपुर गांव के ओंकार पुत्र मलकांत के रूप में हुई है, जो घुमारवीं में पेंटर का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि आज सुबह एक व्यक्ति पुल पर आया और उसने अचानक से खड्ड में छलांग लगा दी। लेकिन व्यक्ति खड्ड में न गिरकर पुल की नींव पर जा गिरा, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

बरहाल, घुमारवीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।