व्यक्ति ने शराब पीने से किया मना तो आरोपी ने बरसाए लात-घूंसे
HNN/ मंडी
जिला में मारपीट का मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने दूसरे पर लात-घूंसे बरसा दिए। इतना ही नहीं आरोपी ने इस दौरान पीड़ित को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। बल्ह के नोता राम निवासी गांव लेदा ने बल्ह थाने में मामला दर्ज करवाया है। वही पीड़ित ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बल्ह उपमंडल के रिवालसर क्षेत्र में नोता राम अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लेदा के पास पहुंचा तो बाल्ट गांव के राकेश कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान आरोपी नोता राम को शराब पिलाने लगा लेकिन उसने शराब नहीं पी।
जिसके बाद राकेश कुमार ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी और उस पर लात-घूंसे भी बरसा दिए। जिसके बाद पीड़ित तुरंत पुलिस थाना पहुंचा और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी अमित यादव ने की है। उन्होंने बताया कि केस दर्ज किया गया है।