व्यक्ति से देसी शराब की 20 बोतलें बरामद, मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के अंतर्गत बनोग – कौलावालाभुड रोड पर कनोटी (अप्पर सुरला बाईफ्रिकेशन) के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति से देसी शराब की 20 बोतलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान मुकेश निवासी सुरला, नाहन, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति से अवैध शराब बरामद हो सकती है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकेश नामक व्यक्ति की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देसी शराब की 20 बोतल बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।