लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

SAPNA THAKUR | 30 दिसंबर 2022 at 3:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, मंडी द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान जिला मंडी के अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की दलित वर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। यह जानकारी जिला प्रबंधक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, मंडी नीलम कुमारी ने देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण कंप्यूटर, मोटर ड्राइविंग, मोटर मकैनिक, इलेक्ट्रीशियन, स्टील फैब्रिकेशन, वैल्डिंग वर्कस, ब्यूटीशियन, हथकरघा, कटिंग टेलरिंग, शू-मेकिंग, पलम्बर, कारपेंटर, बारबर बम्बू वर्क में दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि आवेदक जिला मंडी का स्थाई निवासी, अनुसूचित जाति से संबंधित तथा आवेदक के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हजार रूपये से अधिक न हो या आवेदक आईआरडीपी/बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए। आवेदक की आयु 18-35 साल के मध्य होनी चाहिए। आवेदक ने बेरोजगार भत्ता/कौशल विकास भत्ता प्राप्त न किया हो, उसका शपथ पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां सहित सादे कागज पर प्रार्थना पत्र किसी भी कार्य दिवस पर निगम कार्यालय मंडी में 16 जनवरी, 2023 तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम, मंडी के कार्यालय पर सम्पर्क किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]