शक्तिपीठ श्री नैना देवी में पहाड़ी से गिरा दिल्ली का श्रद्धालु, गई जान

By Ankita Published: 10 Jun 2023, 10:37 AM | Updated: 10 Jun 2023, 10:37 AM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी दिल्ली का एक श्रद्धालु पहाड़ी से निचे गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक श्रद्धालु दो दिन पहले परिवार सहित दिल्ली से श्री नैना देवी मंदिर आया था। जिसके बाद वह अचानक ही लापता हो गया। प्रारंभिक तौर पर यही माना जा रहा है कि हादसा सेल्फी लेने के दौरान पेश आया होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के एक तरफ गहरी खाई है, लेकिन अकसर ही श्रद्धालु सेल्फी क्लिक करने की कोशिश करते हैं।

हालांकि, मंदिर न्यास द्वारा सुरक्षा को लेकर कदम उठाए गए हैं, लेकिन श्रद्धालु पत्थर पर चढ़कर जान जोखिम में डालकर तस्वीरें खींचना शुरू कर देते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।