शटडाउन / श्री रेणुका जी, ददाहू और आसपास के क्षेत्रों में इस दिन होगा बिजली शटडाउन, जानें कहां पर और कब तक रहेगी आपूर्ति बाधित
श्री रेणुका जी, ददाहू: ददाहू और इसके आसपास के क्षेत्रों में 29 दिसंबर 2024, रविवार को बिजली आपूर्ति में महत्वपूर्ण रुकावट आएगी। ददाहू विद्युत उपमंडल की एसडीओ कोमल ने बताया कि 33/11 केवी सब-स्टेशन ददाहू में लाइनों की मरम्मत और आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके कारण 33/11 केवी सब-स्टेशन ददाहू, 33/11 केवी सब-स्टेशन संगडाह और इससे जुड़े सभी फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह कार्य सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगा, और इस दौरान ददाहू उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों और कस्बों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
एसडीओ कोमल ने कहा कि मौसम की खराब स्थिति के कारण शटडाउन की तिथि और समय में बदलाव हो सकता है। इस दौरान, उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और किसी भी असुविधा के लिए खेद जताया है।