Loading...

शपथ ग्रहण समारोह: सात विधायकों को दिलाई मंत्री पद की शपथ

SAPNA THAKUR 8 Jan 2023 Edited 8 Jan 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 7 विधायक अब मंत्री बन गए हैं। रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। जिन विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ग्रहण की उनमें हर्ष वर्धन चौहान, धनी राम शांडिल, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह का नाम शामिल है।

बता दें कि रविवार सुबह ही राजभवन में मंत्रियों की शपथ के लिए शपथ ग्रहण समारोह शुरू किया गया जिसका संचालन मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा किया गया हैं। इस दौरान धनीराम शांडिल ने सबसे पहले शपथ ली। इसके बाद चंद्र कुमार ने दूसरे स्थान पर शपथ ली। तीसरे स्थान पर हर्षवर्द्धन चौहान, चौथे स्थान पर जगत सिंह नेगी ने शपथ ली।

पांचवें स्थान पर रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद अनिरुद्ध सिंह ने छठे स्थान पर और विक्रमादित्य सिंह ने सातवें स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिवों को शपथ दिलाई।

Related Topics: