Loading...

शराब पीकर स्कूल आने पर कुठारी स्कूल का टीजीटी सस्पेंड

PARUL • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

सरकारी स्कूल में शराब पीकर पहुंचने का एक और मामला सामने आया है। राजधानी शिमला के साथ लगते कुठेरी सरकारी स्कूल में टीजीटी आर्ट्स पढ़ा रहा शिक्षक सुनील कुमार शराब पीकर स्कूल में आ गया। यह मामला बुधवार को उक्त सरकारी स्कूल में सामने आया।

एसएमसी सदस्यों ने निदेशालय को इस बाबत सूचित किया। उसके बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षक को सस्पेंड कर दिया। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि वहां के एसएमसी सदस्यों ने इस बाबत विभाग में शिकायत की। शराब पीकर स्कूल आए शिक्षक ने एसएमसी के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार भी किया है।

विभागीय आदेशों में उक्त शिक्षक को निदेशालय में रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं कहा गया कि जब तक निदेशालय में कंट्रोलिंग अथॉरिटी परमीशन नहीं देती है, शिक्षक निदेशालय छोड़कर न जाए। गौर हो कि अब शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।