Loading...

शराब पीकर होटल कर्मचारी की करी पिटाई, मामला दर्ज

Ankita • 7 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के केबलहेन चक्कर के पास एक होटल कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान संजय राणा पुत्र इंद्र सिंह गांव थाना डाकघर गोपालपुर तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है। संजय राणा ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, संजय राणा अपने होटल कानन कैसल के रिसेप्शन पर बैठा हुआ था। इसी दौरान होटल में नशे में धुत तीन युवक आए और शराब पीने के लिए अलग से कमरा मांगने की जिद करने लगे। जब संजय ने कमरा देने से इंकार किया तो तीनों युवकों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी।

बता दें इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक भीखम राम धीरज और विशाल निवासी गांव बडसू तहसील बल्ह के रहने वाले है। बता दें तीनों ने पीड़ित के सिर पर डंडों और रॉड से हमला भी किया जिससे उसे काफी चोटे आई है। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस थाना ब्लह में दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।