शहीद प्रमोद नेगी की पार्थिव देह पहुंची पांवटा साहिब
गोविंद घाट बैरियर पर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हजारों लोग
HNN/ पांवटा साहिब
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए शिलाई गांव के प्रमोद नेगी की पार्थिव देह पांवटा साहिब पहुंच गई है।
शहीद प्रमोद नेगी की पार्थिव देह को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए गोविंद घाट बैरियर पर हजारों लोग पहुंचे। इसी के साथ लोगों ने प्रमोद नेगी अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए।
प्रमोद पैराट्रूपर थे, जो 9 पैरा रेजिमेंट में 2017 में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा को छोड़ गए हैं।
प्रमोद नेगी दो साल से देश की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स में तैनात थे। करीब 6 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। मिशन पर जाने से कुछ घंटे पहले शहीद बेटे प्रमोद नेगी ने फोन पर अपनी माता से बात की थी।