Loading...

शहीद रोहित कुमार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Ankita • 4 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज के शहीद 24 वर्षीय रोहित कुमार की पार्थिव देह गुरुवार सुबह पैतृक गांव लंज पहुंची। पूरे राजकीय सम्मान के साथ लंज खास में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

नायब सूबेदार ओम प्रकाश के नेतृत्व में आई सेना की टुकड़ी ने हवा में फायर दाग कर और पूरे लंज क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों के साथ रोहित को विदाई दी। बहन रीता देवी ने अपने भाई को मुखाग्नि दी। बता दें रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात थे।

सोमवार को ग्लेशियर पर पैर फिसलने से रोहित कुमार गहरी खाई में गिर गए। लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाहर उन्हें खाई से बाहर निकाला गया। उन्हें सेना अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।