लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शातिरों ने एक साथ दो घरों में लगाई सेंध, लाखों की नकदी और आभूषण उड़ाए

SAPNA THAKUR | 9 मार्च 2022 at 10:37 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

उपमंडल अम्‍ब के भैरा गांव में शातिरों ने एक साथ दो घरों में सेंध लगा डाली। इस दौरान शातिर दोनों घरों से लाखों की नकदी सहित गहनों पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है तथा उनकी धरपकड़ तेज कर दी है। वहीँ, चोरी की इन वारदातों से लोगों में भी हड़कंप मच गया है।

भैरा निवासी उषा देवी पत्नी संजय कुमार ने पुलिस थाना अम्ब को दी गई शिकायत में बताया कि रात को शातिर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान घर से शातिर 10,000 रूपए की नकदी, सोने का हार, नथ, दो जोड़ी कांटें, तीन अंगूठी, दो जोड़ी वाली एक सिंगी, एक जोड़ी पायल, दो चैन सोने की और बैंक पास बुक उड़ाकर ले गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इतना ही नहीं उनकी चाची के घर में भी चोरों ने सेंध लगाई और ताला तोड़कर दो सोने की नथ, दो जोड़ी कान की वाली, दो अंगूठी सोने की, एक पैंडल सोने का, एक जोड़ी कांटे व 35,000 रुपये चोरी थे। इसके साथ चोरों ने उनके बेटे के कमरे की अलमारी का लोकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण के साथ बेड बाक्स में रखे 1,50,000 रुपये भी चुरा लिए। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]