Loading...

शातिरों ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर युवक से ठगे 8 लाख रुपए

Ankita • 5 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

हिमाचल में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस द्वारा लोगों को बार बार ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है परन्तु फिर भी लोग ठगी का शिकार होते ही जा रहे है।

मामला जिला चंबा के डल्हौजी का है, यहां के एक युवक से शातिरों ने 8 लाख रुपए ठग लिए है। पीड़ित ने इस बाबत साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में युवक ने बताया कि फेसबुक पर उसकी एक महिला दोस्त थी जिसने उसे टेलीग्राम एप के माध्यम से इन्वेस्टमेंट करने की बात कही। महिला ने बताया था कि वह भी ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कर अच्छा पैसा कमा रही है।

महिला की बातों में आकर युवक ने भी शुरूआत में 10 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट में लगाई, जिसके बदले युवक को 23 हजार रुपए प्राप्त हुए। इसके बाद युवक ने 10 से 12 इन्वेस्टमेंट में 8,55,250 रुपए की राशि इन्वेस्ट की लेकिन पैसा वापस नहीं आया।

ठगी का एहसास होने पर युवक ने इस बाबत साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई। एएसपी साइबर थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि की है।