Loading...

शातिरों ने गली में खड़ी बाइक की चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

Ankita • 29 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। मामला जिला कांगड़ा में नगर निगम पालमपुर के वार्ड बंदला की न्यू सिल्वर ओक इन्कलेव काॅलोनी का है, यहां शातिर गली में खड़ी बाइक लेकर फरार हो गए है।

पीड़ित मुकेश कुमार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पेंटर मुकेश कुमार ने बताया कि वह न्यू सिल्वर ओक इन्कलेव काॅलोनी में एक घर में रंग करने का काम कर रहा था। बीते दिन वह शाम को भी काम कर रहा था। उसने अपनी बाइक को साथ लगती गली में खड़ा किया था लेकिन जब वह काम से छुट्टी कर लौटा तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी।

घटना के बाद पीड़ित ने हर जगह अपनी बाइक की तलाश की परंतु कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद उसने तुरंत इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने खबर की पुष्टि की है।