Loading...

शातिरों ने गाड़ियों की बैटरी पर किया हाथ साफ

Ankita • 23 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में चोरी की वारदात पेश आई है। यहां शातिरों ने पांच गाड़ियों की बैटरी पर हाथ साफ कर लिया है। गाड़ियों के मालिकों ने इस बाबत सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दे मामला दुधली और कोफटाधार क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई शिकायत में दुधली निवासी पुनीत ने बताया कि उन्होंने सड़क के किनारे अन्य चार गाड़ियों के साथ अपनी गाड़ी को पार्क किया हुआ था। जब वह अगले दिन सुबह कहीं जाने के लिए गाड़ी में बैठे तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई।

जिसके बाद उन्होंने गाड़ी का बोनट खोल कर देखा तो अंदर बैटरी मौजूद नहीं थी। जिसे देखकर वह अचंभित हो गया। इतने में अन्य वाहन चालकों के मालिक भी मौके पर पहुंचे और देखा कि उनकी गाड़ियों से बैटरी गायब थी। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने कहा कि लक्कड़ बाजार में किसी अज्ञात शातिर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की सहायता पुलिस जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेगी।