शातिरों ने घर के बाहर खड़ी कार से चोरी किया सामान, मामला दर्ज

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के पुलिस थाना धनोटू की महादेव पंचायत के धनोटू गांव में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां घर के बाहर खड़ी कार से ईसीएम पार्ट सहित कुछ अन्य सामान चोरी हो गया है।

राजेंद्र कुमार पुत्र मस्त राम ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकयत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में राजेंद्र ने बताया कि उसने रोजाना की तरह अपनी कार को घर के बाहर खड़ा किया हुआ था।

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात को कोई अज्ञात चोर उनकी कार का ईसीएम पार्ट्स, उसमें रखा बिजली का सामान चुरा ले गए। जिसके बाद पीड़ित ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। एएसपी सागर चंद ने मामले की पुष्टि की है।