शातिरों ने घर में लगाई सेंध, नकदी सहित आभूषणों पर किया हाथ साफ
HNN/ ऊना
जिला ऊना में नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव जोह में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने एक घर में सेंधमारी कर आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। पीड़ित बीएसएफ से निरीक्षक पद से रिटायर बीरबल शर्मा ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बीरबल ने बताया कि वो काम के सिलसिले में दिल्ली गये हुए थे। चोरों ने घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ कर घर से करीब 4 से 5 लाख का समान ले गए। जिसमें 3 सोने की अंगूठियां, 1 किट्टी सेट, गले का हार, पीतल के बर्तन, सिलेंडर, व 1 लाख कैश सहित घर में रखा अन्य समान भी उड़ा ले गए। उन्होंने बताया कि चोर ने उनके पिता के 1965 एवं 1971 की लड़ाई में मिले मैडल तक चोरी कर ले गए। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।