शातिरों ने घर में लगाई सेंध, लाखों के आभूषणों व हजारों की नकदी पर किया हाथ साफ
ऊना में चोरी की वारदात : लमलेहड़ा में घर से नकदी और आभूषण चोरी
HNN/मंडी
जिला मंडी में पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत आने वाले सुका रियूर गांव में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिर घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के आभूषण व हजारों की नकदी लेकर फरार हो गए है।
पीड़िता सुमन शर्मा पत्नी बाल कृष्ण डाकघर रियूर तहसील बल्ह जिला मंडी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि शनिवार दोपहर के समय वह अपने घर से पशुओं के लिए चारा लाने खेतों में गई थी। इतने में पीछे से चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारी से करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। डीएसपी हैडक्वार्टर मंडी देव राज ने मामले की पुष्टि की है।