Loading...

शातिरों ने घर में लगाई सेंध, नकदी सहित सोने-चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ

Ankita • 26 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर की झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के तहत अमरपुर में चोरों ने एक घर में घुस कर नकदी सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में अवतार सिंह पुत्र जगदीश चंद निवासी अमरपुर डाकघर औहर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने बताया कि वह गत 18 मई को समय करीब 8:30 बजे रात को अपने भाई राकेश अपनी पत्नी नीलमा देवी सहित ससुराल गांव शेर झंडूता में रात्रि जागरण के लिए गए थे।

वह व उनकी पत्नी व माता इनसे पहले चले गए थे। उसके बाद घर का मेन गेट बंद करके ताला लगाकर बड़ा भाई रात्रि जागरण में आ गया था। जब वापस आकर देखा तो मेन गेट पर ताला नहीं था। उसके बाद उन्होंने अंदर कमरों में जाकर में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और तीनों कमरों की लोहे की अलमारियों के लॉकर टूट हुए थे।

जब उन्होंने अपना-अपना सामान चेक किया तो उन्होंने सोने-चांदी के गहने व 34,000 के करीब की राशि को गायब पाया। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय एवं प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।