शातिरों ने घर में लगाई सेंध, छह तोले सोना और नकदी पर किया हाथ साफ
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम के साथ लगते गांव डाढ में एक चोरी की वारदात पेश आई है। यहां शातिर एक घर में सेंधमारी कर छह तोले सोना और 40 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए है।
स्थानीय प्रधान प्रवीण कुमार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, माया देवी पत्नी दिवंगत भवानी सिंह वार्ड नंबर डाढ का परिवार नुआला देखने चला गया। लगभग 10:30 बजे माया देवी का बेटा जब घर वापस आया तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा था।
उन्हाेंने अंदर जाकर देखा कि घर से छह तोले सोना और 40 हजार रुपये घर से चोरी हो चुके है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने इस बाबत स्थानीय प्रधान को सूचित किया। पुलिस थाना पालमपुर के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
