शातिरों ने घर में लगाई सेंध, सोने-चांदी के आभूषण पर किया हाथ साफ
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चोरों ने घर में सेंधमारी कर सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। इस दौरान चोरों ने पहले घर का ताला तोड़ा और उसके बाद अलमारी में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। वही शिमला के शिल्ली गांव निवासी कीर्ति ठाकुर ने पुलिस थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि चोरों ने घर में उस वक्त सेंध लगाई जब पूरा परिवार रिश्तेदार के घर समारोह में भाग लेने गया हुआ था। इस दौरान जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर से आभूषण भी गायब थे।
वही शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 454,380 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं जिला में निरंतर बढ़ती जा रही चोरी की घटनाओं के चलते लोगों में भी दहशत का माहौल है।