Loading...

शातिरों ने घर में सेंधमारी कर लाखों के गहने व नकदी पर किया हाथ साफ

Ankita • 23 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के बसोली में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने घर में सेंधमारी कर लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर लिया है।

कमलेश कुमारी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में कमलेश कुमारी ने बताया कि 21 मार्च को वह अपने नए घर में गई हुई थी। जब वह वापस आई तो किसी ने इसके मेन गेट का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के गहने व 17000 रुपए चुरा लिए।

चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।