Loading...

शातिरों ने चार दुकानों में लगाई सेंध, नोटों के हार सहित रेडीमेड कपड़े लेकर हुए फरार

Ankita • 27 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत पुराना बस अड्डा में एक चोरी की वारदात पेश आई है। यहां शातिर चार दुकानों में सेंधमारी कर नोटों के हार और कुछ रेडीमेड कपड़े लेकर फरार हो गए है।

संबंधित दुकानदारों गोल्डी शर्मा, सचिन, सोनू और अनूप कुमार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में दुकानदारों ने बताया कि शातिरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर नोटों के हार और कुछ रेडीमेड कपड़े चुरा लिए। उन्होंने बताया कि चोरों ने इस घटना को आधी रात को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि साथ लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पाया गया है कि रात लगभग ढाई बजे नकाबपोश चार व्यक्ति उनकी दुकानों के पास एक बोलेरो गाड़ी में एक थैला रखकर वहां से चले गए।

पीड़ितों ने बताया कि शातिर दुकान के अंदर रखे लगभग 20-25 हजार के नोटों के हार और एक अन्य दुकान से कुछ रेडीमेड कपड़े उड़ा ले गए है। नगरोटा बगवां पुलिस थाना के प्रभारी रमेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।