HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के लोअर बाजार में शातिरों ने मोबाइल की दुकान में सेंधमारी कर लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया है। बता दें चोरी हुई इस घटना में पीड़ित को लाखों का नुक्सान हुआ है। दुकानदार मानस गुप्ता ने इस बाबत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मानस रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके रात को अपने घर चला गया था। जब अगले दिन वह दुकान खोलने के लिए आया तो उसने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जिसके बाद उसने देखा कि दुकान से मोबाइल फोन के करीब 30 डिब्बे गायब थे। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। बता दें चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 8 लाख रुपए में आंकी गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि एएसपी सिटी रमेश शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group