शातिरों ने दुकान में लगाई सेंध, 9 एसी लेकर हुए फरार
HNN/ ऊना
जिला ऊना के बडूही बाजार में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिर ने दुकान में सेंधमारी कर 9 एसी लेकर फरार हो गए है।
नीरज कुमार निवासी बडूही ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में दुकानदार नीरज ने बताया कि जब सुबह वह रोजाना की तरह अपनी दुकान का स्टोर खोलने गया, तो स्टोर के शटर का ताला खुला हुआ था।
जब उसने अंदर जाकर देखा तो वहां से 9 एयर कंडीशनर गायब थे। चोरी किए गए एसी की कीमत 2.61 लाख रुपए हैं। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।