HNN/ ऊना
जिला में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। बता दें मामला जिला ऊना के पूबोवाल का है, यहां शातिरों ने दुकान से मोबाइल फोन चुरा कर पीड़ित के बैंक अकाउंट से हजारों की नकदी चुरा ली है। दुकानदार राजकुमार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वही, शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में राजकुमार ने बताया कि उसकी पूबोवाल में राधा स्वामी सत्संग घर के पास राज मेडिकल एजेंसी के नाम से एक दुकान है।
पीड़ित ने बताया कि वह अपनी दुकान को अकेला छोड़ कुछ समय के लिए काम से बाहर गया हुआ था और वह अपने साथ अपना मोबाइल ले जाना भी भूल गया था। इस दौरान जैसे ही पीड़ित वापस अपनी दुकान पर आया तो उसने देखा कि उसका मोबाइल वहां से गायब था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित को पता चला कि शातिरों ने उसके मोबाइल फोन में यूपीआई के माध्यम से बैंक अकाउंट से 72,300 रुपए उड़ा लिए है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पीड़ित ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए हरोली के थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि जिला ऊना में चोरी की वारदात पेश है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group