शातिरों ने व्यक्ति के खाते से उड़ाए हजारों रुपए, प्रसूति महिला को….
HNN/ बिलासपुर
उपमंडल स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत मंझेड में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है जहां शातिरों ने एक व्यक्ति को हजारों रुपए का चूना लगा दिया। वही अपने साथ हुई इस ठगी का पता जैसे ही पीड़ित पवन कुमार निवासी गांव थापना डाकघर कुटैहला तहसील श्री नैना देवी जी जिला बिलासपुर को चला तो वह तुरंत पुलिस थाना स्वारघाट पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। वहीं पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ यह मामला दर्ज करवाया है। पवन कुमार ने बताया, उसके खाते से शातिरों ने 32 हजार 300 रुपए उड़ाए हैं। पवन कुमार ने आरोप लगाया कि आंगनबाडी कार्यकर्ता ने अपनी पंचायत की सभी महिलाओं जिनके बच्चा हुआ है या होना है उनका सारा रिकॉर्ड इन शातिरों को दे दिया है और ये शातिर अब इन महिलाओं को फोन कर ठगी को अंजाम दे रहे हैं।
शातिर ऐसे दे रहे ठगी को अंजाम
ठग स्वास्थ्य विभाग व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से डाटा चुराकर या उन्हें डरा-धमका कर महिलाओं से प्रसव सहायता ऑनलाइन भेजने के नाम पर ठगी कर रहे है। ठग ऐसी महिलाओं को फोन कर उनसे गूगल पे नम्बर मांगकर एक लिंक भेजते है जिस पर क्लिक करने से बैंक खाते से सारा पैसा उड़ा लिया जाता है।