लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शातिरों ने व्यक्ति को लगाया लाखों का चूना, इस तरह दिया ठगी को अंजाम

PRIYANKA THAKUR | 4 फ़रवरी 2023 at 2:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

पुलिस द्वारा लोगों को बार-बार जागरुक करने के बाद भी लोग शातिरों के झांसे में आ रहे हैं और ठगी का शिकार हो रहे हैं। अब मामला जिला शिमला में पेश आया, यहां एक व्यक्ति को शातिरों ने लाखों का चूना लगाया। वहीं, पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने बजाज अलायंस इंश्योरेंस कंपनी में 6 लाख रुपये की इंश्योरेंस की थी। उसकी पॉलिसी काफी समय से बंद थी। साइबर शातिर ने व्यक्ति को सितंबर, 2022 को फोन पर सूचित किया कि पॉलिसी बंद है, अगर इसे दोबारा शुरू करना चाहते हैं तो अकाउंट में पैसा डालना होगा। साथ ही कहा कि यह पाॅलिसी 6 लाख के बजाय 50 लाख और एक करोड़ रुपये तक की हो जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वह उस समय लालच में आ गया और साइबर शातिर की ओर से दिए गए अकाउंट नंबर पर पैसे डालता गया। इसके बाद व्यक्ति ने जब अपने दोस्तों से इस बारे में बात की तो उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हुआ है। व्यक्ति ने जब शातिरों से दोबारा संपर्क साधा तो उनका फोन बंद आया।

इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला और वह सीधा पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 420 आईपीएस और 66डी आईटीआई में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]