Loading...

शातिरों ने शिक्षक के घर के ताले तोड़कर आभूषण व नगदी की करी चोरी, मामला दर्ज

PARUL • 12 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में शातिरों ने रूद्रा कॉलोनी में एक शिक्षक के घर ताले तोडक़र सोने के आभूषण सहित नगदी चुराई जाने का मामला है। जिसके बाद शिक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिक्षक की पहचान शतमजीव शर्मा निवासी रूद्रा कॉलोनी के रूप में हुई है। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, शतमजीव शर्मा रोजाना की तरह पालकवाह स्कूल में गया हुआ था। जबकि पत्नी मां के लिए इलाज के लिए शहर से बाहर गई हुई थे और बच्चे स्कूल में थे। दोपहर के बाद घर लौटने पर उन्होंने देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

जब शिक्षक ने जांच पड़ताल की तो उन्हें पता चला कि कोई अज्ञात शातिर ताला तोडक़र अलमारी में रखी दो सोने के टॉप्स सहित 9 हजार रुपए की नगदी चुराकर पिछले दरवाजे से भाग गए।

जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एएसपी ऊना संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।