HNN/ बिलासपुर
बिलासपुर जिला में शातिरों ने वन विभाग के सरकारी आवास में सेंधमारी कर डाली। इस दौरान शातिर बिजली की तारों सहित पंखें और गीजर पर हाथ साफ़ कर गए। इतना ही नहीं शातिर सरकारी आवास से कई अन्य सामान भी चोरी करके ले गए। वहीं पुलिस को जैसे ही वन विभाग के सरकारी आवास में चोरी की सूचना मिली तो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य जुटाए।
जानकारी अनुसार वन विभाग के सरकारी आवास में चोरी का पता तब चला जब वन विभाग में बतौर चौकीदार रोशन लाल निवासी गांव सोलग जुरासी ड्यूटी पर पहुंचा। इस दौरान उसने देखा कि आवास का मेन गेट आधा खुला था और दरवाजे का कुंडा ताले के साथ गायब था। रोशन लाल ने अंदर जाकर चेक किया तो क्वार्टर की बिजली की सारी वायरिंग टूटी हुई थी तथा उसमें से तारें चोरी हो गई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इतना ही नहीं क्वार्टर से सात पंखे (सिलिग फैन), बाथरूम में लगे तीन गीजर, बाथरूम में लगे नलों की करीब 15 टूटियां, टुल्लू पंप तथा एक बड़ा लोहे का झूला गायब था। उधर, डीएसपी राजकुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि एनबीटी यूनिट में बंद पडे़ सरकारी आवासों की देखरेख कर रहे चौकीदार रोशन लाल ने पुलिस को सूचित किया था कि सरकारी आवास में चोरी हुई है। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और चौकीदार के बयान दर्ज किये।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





