Loading...

शातिर ने बच्चे की बीमारी का झांसा देकर व्यक्ति से हड़पे 7 लाख रुपए, मामला दर्ज

Ankita • 4 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में बालूगंज थाना के तहत अनाडेल क्षेत्र में मुंबई के रहने वाले शातिर ने एक व्यक्ति से बच्चे की बीमारी का झांसा देकर लाखों रुपए हड़प लिए है। पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने इस बाबत आरोपी अभिनय पांडे पुत्र रवि किशोर निवासी एम-1001 सीएचएस लिमिटेड ग्लोबल सिटी, विरार पालघर महाराष्ट्र के खिलाफ बालूगंज थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि आरोपी अभिनय उसके पड़ोस में रहता था और शहर में एक निजी कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता था।

पीड़ित ने बताया कि 2023 में आरोपी ने अपने बच्चे के स्वास्थ्य के उपचार के लिए सात लाख रुपये उससे लिए हैं, अब वापस नहीं दे रहा है। अब आरोपी का फोन भी बंद है और कंपनी केे कार्यालय में पता किया तो बताया कि वह कंपनी को छोड़कर चला गया है। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है।