Loading...

शातिर ने श्रम अधिकारी बनकर महिला से ठगे इतने लाख रुपए…

Ankita 3 May 2024 Edited 15 Mar 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के भराड़ी थाना के तहत एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यहां शातिर ने श्रम अधिकारी बनकर एक महिला से 1 लाख 44 हजार रुपए ठग लिए है।

पीड़िता महिला के पति ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में महिला के पति ने बताया कि गत दिवस उसकी पत्नी को एक फोन आया कि वह श्रम कार्यालय से बोल रहे हैं और आपके खाते में 4500 रुपए भेजे जाएंगे जिसके लिए आप 1 रुपए उन्हें भेजें।

उसके बाद उन्होंने ओटीपी मांगा तथा ठगों ने उनके खाते से कुल 1 लाख 44 हजार रुपए निकाल लिए। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।