Loading...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को न्यायिक हिरासत में भेजा

SAPNA THAKUR • 21 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

हिमाचल के चंबा में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत ने फिर से आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गौरतलब है कि जिला में एक नाबालिग को आरोपी ने शादी का झांसा दिया और उसके बाद उससे दुष्कर्म किया। बीते दिनों पुलिस थाना तीसा में नाबालिग के परिजनों ने इस बाबत मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था।

जिसके बाद जब आरोपी की पुलिस रिमांड खत्म हुई तो पुलिस ने दोबारा से उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को अब 12 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।