शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस ने रोहित (28) निवासी चनोग को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रोहित ने उससे शादी करने का वायदा किया था और वह शादी का झांसा देकर 2020 से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बता दे जब पीड़िता ने उससे शादी करने को कहा तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने इस बाबत पुलिस थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है।