Loading...

शादी की बधाई मांगने आए दो किन्नर गुट आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

PRIYANKA THAKUR • 25 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / काँगड़ा

एक घर में शादी की बधाई मांगने पहुंचे दो किन्नर गुट आपस में ही भिड़ गए। इतना ही नहीं मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर लात घूंसे चले और डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया गया। मामला ज्यादा बढ़ता देख स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए और आगामी कार्यवाही शुरु कर दी।

मारपीट में घायल हुए कशिश महंत किन्नर ने पुलिस को बताया कि वह अपने एरिया डाडा सीबा में एक घर में हुई शादी की बधाई मांगने आए हुए थे। इस दौरान दसूहा के संतोष महंत, मन्नू, सतीश, तानिया, गौरव किन्नर और इनके साथ पांच अन्य लड़के भी पहुंच गए। इसके चलते दोनों गुटों में एरिया को लेकर बहस शुरू हो गई और मारपीट में बदल गई।

मारपीट का शिकार हुए कशिश महंत ने इस बारे पुलिस चौकी डाडासीबा में शिकायत दर्ज करवाकर आरोपी हमलावर किन्नरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई है। उधर, इस संबंध में एसएचओ संदीप पठानिया देहरा ने बताया कि पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कर ली गई है, इनका मेडिकल करवाकर मामले की छानबीन की जा रही है।