शालाघाट से शिमला के लिए बनेगा नया फोरलेन, केंद्र ने दी मंजूरी
HNN / शिमला
अब शालाघाट से शिमला के लिए नया फोरलेन बनेगा। मटौर-शिमला फोरलेन के चरण-1 की अलाइनमेंट के बदलाव के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है।
इन पांच चरणों में बनेगा फोरलेन
चरण-1 : शिमला से शालाघाट
चरण-2 : शालाघाट से भगेड़
चरण-3 : भगेड़ से हमीरपुर
चरण-4 : हमीरपुर से ज्वालाजी
चरण-5 : ज्वालाजी से मटौर
केंद्र से मंजूरी के बाद एनएचएआई डीपीआर बनाने में जुट गया है। बता दे कि इस फोरलेन के शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से मिलने से शिमला शहर में वाहनों का दबाव भी कम होगा और शिमला जाने के लिए वर्तमान एनएच तथा फोरलेन दो विकल्प होंगे। एक सड़क के बंद होने पर भी वाहनों की आवाजाही बंद नहीं होगी।