शास्त्री भर्ती में दिसंबर 2022 तक के अभ्यर्थियों की इतने पदों के लिए इस दिन होगी काउंसलिंग…..

Counseling-to-fill-52-posts.jpg

HNN/शिमला

हिमचाल प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने फील्ड से फीडबैक आने के बाद शास्त्री भर्ती के लिए अब 31 दिसंबर 2022 तक के अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेने का फैसला लिया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बताया कि स्कूलों में शास्त्री की बैचवाइज भर्ती में काउंसलिंग से पहले बैच बदल गया है। जिसमें सभी कैटेगरी के लिए यह बदलाव किया गया है।

बता दें कि बैचवाइज भर्ती के जरिए कुल 193 पद भरे जाने हैं। जिसके लिए पहली बार काउंसलिंग भी गृह जिला में ही होनी तय हुई है। यह पहली बार है कि इस भर्ती में बीए और एमए शास्त्री बीएड को भी शामिल किया गया है। भर्ती में कुल 193 पद शास्त्री के बैचवाइज माध्यम से भरे जाएंगे। इन पदों में सबसे ज्यादा 59 पद मंडी और 52 कांगड़ा जिला को मिले हैं।

वहीं बिलासपुर, चंबा और लाहौल स्पीति तीन ऐसे जिले हैं, जहां जीरो पद हैं। इन पदों को भरने के लिए 17 और 18 नवंबर को काउंसलिंग होगी और अभ्यर्थियों को सिर्फ अपने गृह जिला में ही काउंसलिंग अटेंड करनी है। जेबीटी की तरह शास्त्री में भी अब यही व्यवस्था लागू की गई है।

नई बात यह है कि शास्त्री की भर्ती में पहली बार बीएड को शामिल किया गया है। यह भर्ती नोटिस जारी होने के बाद ही शास्त्री की अभ्यर्थी बैच को बदलने की मांग कर रहे थे। अब फील्ड से फीडबैक आने के बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।