लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शाहपुर को उत्कृष्ट विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए करेंगे हर प्रयास- केवल सिंह पठानिया

Ankita | 11 फ़रवरी 2023 at 5:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

शाहपुर को प्रदेश का सबसे उत्कृष्ट विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे। शाहपुर की ग्राम पंचायत मुंदला में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया यह बात बोल रहे थे।

विधायक बनने के बाद ग्राम पंचायत मुंदला में पहली बार आने पर पंचायत के लोगों ने केवल सिंह पठानिया के सम्मान में आज यहां कार्यक्रम का आयोजन किया था।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर की जनता ने उनको अपने विधायक के रूप में चुनकर जो विश्वास प्रकट किया है, उसके लिए वह सदा उनके ऋणि रहेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता के असीम प्यार और विश्वास ने जहां एक तरफ उनको अत्याधिक भावुक कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ उनकी जिम्मेदारियों को भी बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि वे शाहपुर की जनता का यह ऋण अथाह परिश्रम और समर्पण भाव से कार्य करके चुकाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बरसात के कारण जिन लोगों को नुकसान हुआ था उनको भी भी जल्द सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]