लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होंगी नई हर्बल वाटिकाएं- पठानिया

PARUL | 27 नवंबर 2023 at 11:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आयुष विभाग के जिला स्तरीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ

HNN/धर्मशाला

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायत राज तथा शिक्षा और वन विभाग के साथ मिलकर नई हर्बल वाटिकाएं स्थापित की जाएंगी, आयुष मिशन के तहत औषधीय पौधों की खेती के लिए क्लस्टर भी बनाए जाएंगे ताकि औषधीय पौधों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के रिडकमार वन विश्राम गृह के प्रांगण में आयुष विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करने के उपरांत कहा कि लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार कारगर कदम उठा रही है तथा इसी दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि धारकंडी क्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य उपचार की दिशा में घर द्वार पर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में धारकंडी क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल के लिए नई परियोजनाएं स्वीकृत की गई है इसके साथ ही धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्लान तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि रोन लाम, बतूनी, जनझराला, नोली,लांगा,पलून पलोथा, सुखुघाट, भितलु,कूट चमियारा के गाँवो की जनता को सड़क सुविधा दी जाएगी तथा बिजली की समस्या को दूर करने के लिए ट्रंसफार्मर स्थापित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि धार कंडी क्षेत्र में काँग्रेस कार्यलय खोला जाएगा और धार कंडी क्षेत्र की जनता की घर द्वार पर पहुंचकर समस्याओं का हल सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने वन विश्राम ग्रह के लिए दो अतिरिक्त कमरों का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोगों को औषधीय पौधे भी वितरित किए।

संविधान दिवस पर डॉ. अंबेदकर को किया याद
इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने डॉ. भीम राव अंबेदकर को नमन करते हुए कहा कि 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है तथा संविधान निर्माता डॉ.अंबदेकर ने देश संप्रभुता, अखंडता को ध्यान में रखते हुए संविधान का निर्माण किया था ताकि हम सब पूरी स्वतंत्रता व समानता के साथ जीवन जी सके। संविधान दिन का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]