लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने 16 शिक्षकों को किया सम्मानित

Ankita | 5 सितंबर 2023 at 7:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन  में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 14 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से और वर्ष 2022 के लिए दो शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने सभी पुरस्कार विजेताओं को पौधे और चित्र भी भेंट किये। भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में उनकी जन्म जयंती देश भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राज्यपाल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक ईमानदार व्यक्त्तिव, महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद् और सक्षम प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि उनके विचार भारतीय संस्कृति से गहरे से जुड़े हुए हैं और भारतीय परंपरा से जुड़ी शिक्षा को देश में दोबारा लागू किया जाएगा।

उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग सरकार का सबसे बड़ा विभाग है और इसमें 83 हजार से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। वर्ष 1947 में जहां राज्य की साक्षरता दर मात्र 8 प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 88 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। आज प्रदेश में 140 महाविद्यालय हैं।

इन शिक्षकों को किया सम्मानित

1. अमर चंद चौहान, प्रधानाचार्य, रा.व.मा.पा. आनी, जिला कुल्लू।

2. हरि राम शर्मा, प्रधानाचार्य, रा.आदर्श व.मा.पा. नेरवा, जिला शिमला।

3. दीपक कुमार, प्रधानाचार्य, रा.छात्र व.मा.पा. चंबा

4. अशोक कुमार, रा.छात्र व.मा.पा. मंडी।

5. दलीप सिंह, प्रवक्ता, रा.व.मा.पा. वासानी, सिरमौर।

6. डॉ. रविंदर सिंह राठौड़, प्रवक्ता, रा.व.मा.पा. छोटा शिमला।

7. किशन लाल, डीपीई, रा.व.मा.पा. बजौरा, कुल्लू।

8. हेम राज, टीजीटी, रा.व.मा.पा. हिमरी, शिमला।

9. कमल किशोर, ड्राइंग मास्टर, रा.व.मा.पा. त्यूड़ी, ऊना।

10. किशोरी लाल, सीएचटी, डेरा परोल, हमीरपुर।

11. नरेश शर्मा, एचटी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गिरथेरी, हमीरपुर।

12. शिव कुमार, जेबीटी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, ककराना, ऊना।

13. प्रदीप कुमार, जेबीटी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सलोह, सोलन

14. कैलाश सिंह शर्मा, जेबीटी, जीसीपीएस लालपानी, शिमला।

15. वीरेंद्र कुमार, टीजीटी, रा.व.मा.पा., धाराग्रा, शिमला।

16. युद्धवीर, जेबीटी, रा.प्रा.पा., अनोगा, चंबा।  

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]