Loading...

शिक्षक भर्ती के लिए बनेगी नई नीति, जल्द ही भरे जाएंगे शिक्षकों के 6500 पद- सीएम सुक्खू

Ankita • 16 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र तीसरा दिन है। बता दें बजट सत्र के तीसरे दिन की बैठक की शुरुआत शिलान्यास पट्टिकाएं लगाने और हटाने के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में नोकझोंक से हुई। द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ने इस संबंध में प्रश्न किया। उत्तर में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र की परिभाषा है कि पांच साल के लिए चुनकर आते हैं।

सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। 20 हजार पदों की भर्ती सरकारी क्षेत्र में हो रही है। कई बार विपक्ष के सदस्य इस तरह की बात करते हैं। सरकार युवाओं का ख्याल रख रही है। पेपर लीक जैसा भ्रष्टाचार दोबारा से न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए नई नीति बनाने पर विचार किया जा रहा है। गेस्ट टीचर भर्ती की तरह नई नीति नहीं होगी। नई नीति बनाने के लिए शिक्षाविदों से भी मंथन किया जा रहा है।

विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक हंसराज के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही शिक्षकों के करीब 6500 पद भरे जाने हैं। करीब 2500 पदों के लिए बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शेष पदों को आयोग के माध्यम से भरा जाएगा।