HNN/ सोलन
जिला सोलन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने वितरण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज से ही विकसित समाज का निर्माण संभव है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का सामंजस्य संस्कार के साथ होता है तभी बच्चें आदर्श नागरिक बनते है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अभिभावकों तथा अध्यापकों को अपना कर्तव्य निभाना होगा। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को घर पर पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक सरोकार की भी जानकारी दें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अंकों को प्राप्त करने के लिए ही नहीं अपितु ज्ञान प्राप्ति के लिए पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हर परिस्थिति में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ निश्चय कर आगे बढ़े।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट, रौड़ी, ब्राईली पंचायतों के लिए सीवरेज स्कीम की सुविधा इस वर्ष उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है जिसके लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। इन 68 स्कूलों में अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा के साथ शिक्षा उपलब्ध प्रदान की जाएगी।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में विज्ञान ब्लाॅक के निर्माण के लिए एक करोड़ 39 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय में आर.एम.एस.ए फंड के तहत बन रहे कमरों के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय में पुस्तकालय के लिए कमरा बनाने के लिए चार लाख 22 हजार देने की घोषणा की। संजय अवस्थी ने विद्यालय के शैक्षणिक सत्र वर्ष 2019-20 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों, शैक्षणिक सत्र वर्ष 2020-21 में 49 छात्रों को सम्मानित किया तथा विभिन्न ज़िला व जा़ेनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 30 छात्रों को भी सम्मानित किया।
उन्होंने चिल्ड्रन सांइस कांग्रेस, विश्व एड्स दिवस, विश्व भूमि दिवस, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के विद्यार्थियों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 3100 रुपए तथा स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 11,000 रुपए की राशि देने की घोषणा की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group