लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिक्षा और संस्कार के सामंजस्य से ही छात्र का सर्वांगीण विकास संभव- संजय अवस्थी

PARUL | 31 दिसंबर 2023 at 11:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

संजय अवस्थी ने बायला स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को किया संबोधित

HNN/सोलन

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि युवावस्था में किया गया परिश्रम जहां व्यक्ति का भविष्य सुरक्षित बनाता है वहीं देश व प्रदेश के विकास में बेहतर योगदान देने में भी सहायक सिद्ध होता हैं। संजय अवस्थी सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय बायला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने इससे पूर्व बायला में लगभग 23.11 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पशु औषधालय भवन का लोकार्पण किया। संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को अपने शिक्षा काल में परिश्रम से नहीं घबराना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से अर्जित ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता। आज के युग में ज्ञान ही वास्तविक शक्ति है और ज्ञान के माध्यम से ही हम अपने परिवार, समाज, प्रदेश और देश के विकास में सहायक बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होता है। समारोह में छात्रों को अपनी वर्षभर की मेहनत का फल प्राप्त होता है। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करते हुए बधाई दी और अन्य छात्रों को भविष्य में अपनी कमियों पर आत्मसात कर भविष्य में आगे बढ़ने की कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा और संस्कार तथा नैतिक मूल्य के सामंजस्य से ही छात्र का सर्वांगीण विकास हो सकता है। यह तभी सम्भव है जब शिक्षक के साथ-साथ अभिभावक भी बच्चों के विकास में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए भी शिक्षक व अभिभावक दोनों के सहयोग की आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि नशे से दूरी बनाए रखे। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा को विश्व स्तर बनाने के लिए यथासम्भव प्रयास किए जा रहे है। शिक्षा के स्तर को और अधिक बेहतर करने के उद्देश्य से आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश सरकार सभी सरकारी स्कूलों में बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं, ताकि यहां पढ़ने वाले छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा आरम्भ की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार की दिशा में अग्रसर करने के लिए सरकार द्वारा 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के पहले चरण के तहत ई-टैक्सी योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस योजना का दूसरा व तीसरा चरण भी शुरू किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोज़गार के अवसर पर प्राप्त होंगे।

राज्य सरकार ई-टैक्सी की खरीद के लिए युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी भी प्रदान कर रही है तथा उन्हें निश्चित आय भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 2100 रुपए तथा आयोजन समिति को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय बायला में सभागार के निर्माण के लिए 03 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत बायला के खेल मैदान के लिए भूमि चयन के उपरांत धनराशि उपलब्ध करवाने तथा स्कूल के गेट के साथ रास्ता व डंगा लगाने का आश्वासन भी दिया।

संजय अवस्थी ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के अधिकारियों को निर्देश दिए।राजकीय उच्च विद्यालय बायला के मुख्याध्यापक सुन्दर सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।इस अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय बायला के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]