शिक्षा बोर्ड ने बढ़ाई एसओएस परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि….
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अंतर्गत मार्च 2024 में होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एसओएस आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र भरने की तिथि को 20 जनवरी तक पूर्व निर्धारित शुल्क और विलंब शुल्क 1,000 रुपये सहित बढ़ाया गया है।
बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि कोई भी प्रवेश पत्र ऑफलाइन और निर्धारित तिथि के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा।